Re. No. MP-47–0010301

Singrauli aam admi party news: आम आदमी पार्टी के पांच सदस्यों पर गिरी गाज, प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल द्वारा कि गई

Singrauli aam admi party news: आम आदमी पार्टी के पांच सदस्यों पर हुई कार्यवाही प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल द्वारा

आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल व प्रदेश प्रभारी बी एस जून द्वारा  पांच लोगों को आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है जिसमें सिंगरौली के तीन रीवा के एक एवं ग्वालियर के एक सदस्य शामिल हैं।
लगातार पार्टी के विरुद्ध गतिविधियों में शामिल रहने के कारण आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल एवं बीएस जून द्वारा जिन पांच लोगों पर कार्रवाई की गई है उनमें  सिंगरौली के जिला पंचायत सदस्य अनिल दुबे, प्रदेश युवा संयोजक संदीप शाह एवं अनिल शाह  शामिल है इसी प्रकार  रीवा से आम आदमी पार्टी के सदस्य प्रमोद शर्मा एवं ग्वालियर के  ऋषभ चौहान को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के इन सदस्यों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की शिकायतें मिल रही थी  इसके बाद यह कार्यवाही की गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!