Re. No. MP-47–0010301

Sidhi election news: सिहावल से विश्वामित्र फिर बने विधायक, कमलेश्वर ने जनता के प्रति जताया आभार… 

Sidhi election news: सिहावल से विश्वामित्र फिर बने विधायक, कमलेश्वर ने जनता के प्रति जताया आभार… 

 

सीधी जिले की सिहावल विधानसभा सीट से भाजपा के विश्वामित्र पाठक ने एक बार फिर जीत हासिल कर ली है और अपने निकटतम प्रतिबंध कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल को 16683 मतों से पराजित किया है। गौरतलब है की इसके पूर्व भी विश्वामित्र एक बार सिहावल से विधायक चुने जा चुके हैं।
भाजपा के विश्वामित्र पाठक को 86613 मत प्राप्त हुए हैं जबकि कमलेश्वर पटेल को 69930 मत मिले हैं जीत के बाद जहां विश्वामित्र पाठक द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया और जनता का आभार जाता आ गया वहीं कमलेश्वर पटेल द्वारा भी सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र 78 सिहावल से विजय प्रत्याशी विश्वामित पाठक ने जीत का श्रेय जनता को देते हुए कहा कि यह जीत जनता की है जो हमें जीता है उनका बहुत-बहुत धन्यवाद वही कमलेश्वर पटेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि-
जनता जर्नादन द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक शिरोधार्य कर सिहावल विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों, मतदाताओं के सहयोग के लिए आभारी है।
सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद,इस चुनाव में पूरी मेहनत कर मेरे ऊपर जो विश्वास किया उसके लिए में सभी का शुक्रगुजार हूं।
मैं हमेशा सत्य के साथ रहकर,जनता की सेवा करता रहूंगा। सदैव सजग रहकर क्षेत्र का ध्यान रखूंगा व सिहावल के विकास के साथ कोई भेदभाव न हो इस हेतु कार्य करूंगा। आप सभी का सहयोग और मार्गदर्शन ही सबसे मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!