Re. No. MP-47–0010301

Aircraft crais: दुर्घटनाग्रस्त हुआ इंडियन एयर फोर्स का एयरक्राफ्ट दो जवानों की मौत…

Aircraft crais: दुर्घटनाग्रस्त हुआ इंडियन एयर फोर्स का एयरक्राफ्ट दो जवानों की मौत…

सोमवार की सुबह इंडियन एयर फोर्स का एक ट्रेनिंग विमान  तेलंगाना में क्रैश हो गया। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई। प्लेन मेडक के बाहरी इलाके परिधि रवेली में क्रैश हुआ।

इंडियन एयर फोर्स के  मुताबिक, विमान में दो पायलट मौजूद थे। जिसमें एक ट्रेनर थे जो नए कैडेट को प्लेन उड़ाना सीखा रहे थे। सोमवार सुबह डिंडिगुल के एयर फोर्स एकेडमी से विमान ने उड़ान भरी और 8:55 बजे क्रैश हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्लेन कुछ मिनटों में ही जलकर राख हो गया।
पिछले 8 महीनों में एयर फोर्स का यह तीसरा प्लेन एक्सीडेंट है। इससे पहले जून में ट्रेनी विमान किरण क्रैश हो गया था। वहीं मई में मिग-21 प्लेन क्रैश हो जाने से तीन पायलटों की मौत हो गई थी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!