Re. No. MP-47–0010301

Mp Weather News: एमपी में तूफान मिचौंग का दिखेगा असर, कई संभागो में वर्षा के आसार, गिरेगा पारा

Mp Weather News: एमपी में तूफान मिचौंग का दिखेगा असर, कई संभागो में वर्षा के आसार, गिरेगा पारा

भोपाल-चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर पूरे मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है यहां आसमान में बादल छाए हुए हैं वातावरण में नमी देखी जा रही है। सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है सूरज बादलों के बीच छुपा हुआ है दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को प्रदेश में दिन का सबसे कम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस इंदौर एवं धार में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक,आज बुधवार को जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में कई स्थानों पर वर्षा हो सकती है। नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।

हालांकि हवा का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना है। उधर, भीषण तूफान मिचौंग आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद कुछ कमजोर पड़ा है, लेकिन उसके असर से हवाओं के साथ नमी आ रही है।
इन संभाग में हो सकती है वर्षा
मौसम वैज्ञानिको कि माने तो वातावरण में नमी रहने के कारण पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। बुधवार को जबलपुर, शहडोल एवं नर्मदापुरम संभाग में वर्षा हो सकती है। धूप नहीं निकलने के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। इस वजह से वातावरण में ठंडक महसूस हो रही है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!