Sidhi tiger ataik news:सीधी के जंगल से फिर आई मौत कि खबर, जंगली जानवर ने ली महिला कि जान…
सीधी_सीधी जिले में स्थित संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक बार फिर जंगली जानवर के हमले में एक जान चली गई है। लोगों द्वारा बाघ के हमले का दावा किया जा रहा है लेकिन पुलिस व वन अमले द्वारा अभी इस बात कि पुष्टि नही कि गई है कि किस जानवर ने महिला कि जान ली है।
जी हा बता दे कि कल मंगलवार कि दोपहर मृतिका मीराबाई सिंह निवासी ग्राम बोचरो तहसील ब्यौहारी अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने के लिए गई थी जहां जंगली जानवर के द्वारा महिला पर हमला कर दिया गया हमले के दौरान महिला कि चीख पुकार सुन अन्य साथी महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर जानवर महिला को छोड़ जंगल में भाग गया हालांकि हमले में महिला कि मौके पर ही मौत हो गई। घटना कि सूचना पर मझौली थाने का बल व वन अमला मौके पर पहुचा जहां साथी महिलाओं द्वारा बाघ के हमले का दावा किया गया। मौके पर पहुची टीम द्वारा आगे कि कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौप दिया और आगे कि पडताल जारी है।
वन विभाग के दुबरी रेंज के रेंजर आकाश परौहा द्वारा घटना कि पुष्टि करते हुए बताया गया है कि बीट गोइंदवार में वन्य प्राणी के हमले में महिला कि मौत हुई है हमला बाघ ने किया था या किसी अन्य जानवर ने यह जांच के बाद पता चलेगा।
गौरतलब है कि आज दिन संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगलों से ऐसी घटनाएं सामने आती है जहां जंगली जानवर के हमले में किसी न किसी कि जान जाती है अथवा गंभीर रुप से घायल हो जाते हैं। बावजूद इसके वन अमले और प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया जाता और कई बार तो ग्रामीण और वन अमले के बीच संघर्ष कि स्थित भी बन जाती है।
संजय टाइगर रिजर्व में बढ़ता बाघों का कुनबा और ग्रामीणों में संघर्ष
संजय टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा तेजी से बढ़ा है।और इसी के साथ ग्रामीणों के साथ संघर्ष भी बाघ के साथ साथ यहां तेदुए और भालू भी बहुतायत में है जिनके हमले सामने आते रहते हैं।








