Re. No. MP-47–0010301

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 14 हजार रूपये का ईनाम घोषित…

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 14 हजार रूपये का ईनाम घोषित

सीधी- पुलिस अधीक्षक डाॅ. रवीन्द्र वर्मा ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 14 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति आरोपी को गिरफ्तार करेगा या गिरफ्तारी के लिए ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हो सके इनाम राशि के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा।

पुलिस अधीक्षक डाॅ. वर्मा ने बताया कि ग्राम बघोर थाना अमिलिया जिला सीधी के दादुलाल साकेत पिता बशंपति साकेत की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये, ग्राम चुल्ही थाना चुरहट जिला सीधी के उदयराज विश्वकर्मा पिता राजीव लोलन विश्वकर्मा की गिरफ्तारी पर 03 हजार रूपये एवं दो अज्ञात फरार अरोपियों की गिरफ्तारी पर 06 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।

उक्त के संबंध में अधिक जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!