Sidhi Dm news:कलेक्टर ने जारी किया आदेश,बदले गए तहसील गोपद बनास के तहसीलदार….
कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा आदेश जारी करते हुए तहसील गोपद बनास का अतिरिक्त प्रभार, प्रभारी तहसीलदार बहरी को सौप दिया है।
कलेक्टर ने आदेश में उल्लेख किया है कि, कार्यालयीन आदेश कमांक 501/3-बी स्वा/2023 दिनांक 01 अगस्त 2023 के द्वारा रवि कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख जिला सीधी को अपने कार्य के साथ-साथ तहसील गोपदबनास का प्रभार सौंपा गया था. उक्त आदेश में आंशिक सशोधन करते हुये जान्हवी शुक्ला, प्रभारी तहसीलदार, तहसील बहरी जिला सीधी को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से तहसील गोपदबनास जिला सीधी का अतिरिक्त प्रभार सौफ जाता है।
रवि कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी तहसीलदार गोपदबनास जिला सीधी से कार्य मुक्त होकर प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख जिला सीधी का कार्य पूर्ववत् सम्पादित करेंगे।
उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा ।








