Re. No. MP-47–0010301

Sidhi health news: एड्स के प्रति जागरूकता लाने, अस्पताल से निकली कैंडल मार्च… 

Sidhi health news: एड्स के प्रति जागरूकता लाने, अस्पताल से निकली कैंडल मार्च…

सीधी-1 दिसम्बर विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में 15 दिवसीय एड्स जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है इसी तारतम्य में शुक्रवार कि शाम जिला चिकित्सालय से एड्स जागरूकता रैली निकाली गई।

जिला चिकित्सालय में एड्स जागरूकता पर रंगोली बनाकर और कैंडल जलाकर लोगों में एड्स के बारे में जागरूकता लाने कि पहल की गई और इसी क्रम में शहर के मुख्य मार्गो पर कैंडल रैली भी निकाली गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आई जे गुप्ता, डाक्टरों कि टीम, नर्स स्टाफ एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे जिनके द्वारा रैली में एड्स जागरूकता के लिए नारे लगाएं गए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!