*भुईमाड़ के आजाद नगर में शक्तिपुत्र जी महाराज के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ*
भुईमाड़- भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम ब्यौहारी के संस्थापक एवं संचालक धर्मसम्राट युग चेतना पुरूष सद् गुरूदेव परमहंस योजीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के जन्मदिवस 9 दिसंबर को आजाद नगर भुईमाड़ मे शक्तिपुत्र जी महाराज के शिष्यों के द्वारा गुरूवर जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पांच घंटे का अखण्ड़ श्री दुर्गा चलीसा पाठ व धुहा मे आरती क्रम का आयोजन किया गया, आपको बता दें कि शक्तिपुत्र जी महाराज के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भुईमाड़ सहित कुशमी तहसील सहित सीधी जिले भर मे के साथ साथ प्रदेश के साथ साथ देश भर अखण्ड श्री दुर्गा चलीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा, इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यकर्ता शामिल हुए।








