Re. No. MP-47–0010301

शिव आदिशक्ति सामाजिक सेवा संस्थान सीधी” द्वारा गौवंश के रक्षा के लिए चलाया जा रहा “शिव आदिशक्ति गौ रक्षा अभियान….

सीधी_गौ सेवा के लिए लम्बे समय से काम कर रहे सीधी के युवाओं ने गौ सेवा के लिए समिति का गठन किया।यह समिति गौ सेवा रक्षा करेगी,इसे “शिव आदिशक्ति गौ रक्षा अभियान” का नाम दिया गया है जो शुरुआती दौर में गौ माता के सींग पर रेडियम लगाने का काम किया गया।साथ ही सीधी सहर में दुर्घटना ग्रस्त बीमार गौ वंश की उचित इलाज भी करवाई जा रही। 

समिति के अध्यक्ष अनिकेत चतुर्वेदी (पंकज) ने बताया कि सहर में गौ वंश की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर ” शिव आदिशक्ति सामाजिक सेवा संस्थान ” के गौ रक्षा अभियान द्वारा शहर में घूम रही गौ वंश के सींग में रेडियम चिपकने का काम किया गया।जिसका उद्देश्य रोड पर होने बाली दुर्घटनाओं से गौ, गौ वंश और लोग भी सुरक्षित रहे,जिसके अंतर्गत सहर के प्रमुख मार्ग , बायपास तक गौ वंश को रेडियम लगाकर रास्ते में दुर्घटना ग्रस्त होने से बचाया जा रहा है।साथ ही दुर्घटना ग्रस्त गौ वंश की उचित इलाज भी कराया जा रहा जिससे हमे गौ वंश को बचाने में सफलता भी मिल रही है।अभी “शिव आदिशक्ति सामाजिक सेवा संस्थान” द्वारा जनजागरण का आभियान चलाया जायेगा, जिसमे हर समाज के हर व्यक्ति से अनुरोध है कि अभियान से जुड़ कर गौ सेवा में सहभागिता देकर अभियान का सहयोग करे

आग्रह— सभी गौ पालकों से निवेदन है कि गौ माता की देखरेख और उनकी सेवा अपने घरों में यथा उचित व्यवस्था करें।गौ माता वा गौ वंश को रास्ते में न छोड़े।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!