Re. No. MP-47–0010301

नही काम आई यातायात प्रभारी कि समझाइश और चालान ,सम्राट चौक पर खडी़ बसों से लगता है लम्बा जाम…

नही काम आई यातायात प्रभारी कि समझाइश और चालान ,सम्राट चौक पर खडी़ बसों से लगता है लम्बा जाम…

सीधी- शहर के सम्राट चौक के पास अघोषित बस स्टैंड अभी भी चालू है जबकि अभी हाल ही में दो-तीन दिनों पहले यातायात प्रभारी द्वारा समझाइस और चालान कि कार्रवाई की गई थी लेकिन बस ऑपरेटरों के अड़ियल रवैया के चलते निरंतर बसो का स्टॉपेज सम्राट चौक पर जारी है और जाम की स्थिति भी पूर्ववत है।

गौरतलब है कि सम्राट चौक पर आए दिन जाम कि स्थित निर्मित होती है यहां बस आपरेटरों द्वारा अघोषित बस स्टैंड बना कर सड़क पर बस खडी़ कर यात्रियों को बैठाया जाता था, जिसे देखते हुए विगत मंगलवार को यातायात पुलिस ने यात्री बसों पर चालानी कार्रवाई की और भविष्य में निर्धारित स्थान पर ही बस रोककर यात्रियों को बस में बैठाने के लिए कहा गया था
यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई कर उनसे जुर्माना भरवाया था। साथ ही भविष्य में निर्धारित स्टापेज पर ही बस रोककर यात्रियों को बस में बैठाने व उतारने को समझाया गया था। बावजूद इसके बस आपरेटरों के कान पर जू नहीं रेंग रहीं हैं और पहले की तरह ही लगातार एक साथ कई-कई बसें सम्राट चौक के पास खड़ी रहती है जिनके चलते आवागमन बाधित हो रहा है और लगातार जाम की स्थिति बन रही है। पैदल, दोपहिया और छोटे वाहनों को भी इसके कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जबकि वहीं पर यातायात अमले के दो सिपाही तैनात हैं जो महज मूक दर्शक बनकर खड़े रहते हैं ऐसे में क्या माना जाए यातायात की कार्यवाही केवल कोरमपूर्ति थी या फिर इस ओर दोबारा ध्यान दिया जाएगा।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!