Re. No. MP-47–0010301

Road exident news:देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा, जिंदा जले 8 लोग, एक बच्चा भी शामिल

 Road exident news:देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा, जिंदा जले 8 लोग, एक बच्चा भी शामिल

बरेली_ उत्तर प्रदेश के बरेली में बीती रात भीषण हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार ट्रक से टकरा गई। इसके बाद में कार में आग लग गई, जिससे 8 लोग जिंदा जल गए। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।

बरेली एसएसपी सुशील चंद्रभान ने बताया कि हादसा नैनीताल हाईवे पर हुआ। कार का टायर फटने से वह बेकाबू हो गई और सड़क से दूसरी ओर चली गई, जहां सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई
सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सभी सवारों के शरीर पूरी तरह जल चुके थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। बुरी तरह जलने के कारण शवों की पहचान मुश्किल हो रही है।
पुलिस को आशंका है कि कार चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई है। सभी शव पूरी तरह जल चुके हैं। सिर्फ चालक फुरकान की पुष्टि हुई है।

 

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!