MPCM NEWS:एमपी का अगला सीएम कौन..? कुछ देर बाद आएगा फैसला, शुरू हुई बैठक…
मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला आज हो जाएगा। दोपहर 3.50 बजे भोपाल स्थित BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें प्रदेश के नए मुखिया के नाम पर मुहर लग जाएगी। बैठक में शामिल होने के लिए पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर CM हरियाणा, डॉ. के. लक्ष्मण राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP OBC मोर्चा और आशा लकड़ा राष्ट्रीय सचिव भाजपा प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच चुके हैं। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक चल रही है।

बता दे कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर कौन बैठेगा इस पर फैसला लेने के लिए पर्यवेक्षक और विधायक भोपाल के भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में बैठक शुरू होगी और जिसके बाद मध्य प्रदेश के नए सीएम का फैसला हो जाएगा। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही सीएम पद को लेकर शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, वीडी शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी के नाम की चर्चा चलती रही और आज इसको लेकर संशय खत्म हो जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में पधारे नवनिर्चित विधायकों का पंजीयन और तिलक लगाकर स्वागत प्रारंभ हुआ।

भोपाल में भाजपा कार्यालय में मध्य प्रदेश के लिए सीएम का चेहरा चुनने के लिए पर्यवेक्ष और भाजपा विधायक पहुंच गए हैं। इस बीच प्रह्लाद सिंह पटेल के घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इससे ऐसा माना जा रहा है कि वे सीएम पद की रेस में सबसे आगे हैं।
भाजपा कार्यालय पहुंचने वाले सभी विधायकों का तिलक लगाकर स्वागत किया जा रहा है। इसके साथ ही विधायकों का डिजिटल रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। अभी कोर ग्रुप की बैठक होगी, इसके बाद भाजपा विधायकों की बैठक होगी।








