Re. No. MP-47–0010301

Sidhi NEWS: कांग्रेस ने बनाई अनुशासन समिति, भितरघातियो कि होगी पड़ताल…. 

MP प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति का पुनर्गठन किया है। जिसमें कुछ बड़े नेताओं को शामिल किया गया है। यह समिति विधानसभा चुनाव में भितरघात करने वाले नेताओं पर कार्रवाई करेगी, उससे पहले जिन नेताओं पर भितरघात के आरोप हैं उनकी रिपोर्ट भी तैयार करेगी। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट के आधार पर ही पार्टी की तरफ से 

अनुशासनत्मक कार्रवाई होगी। 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद कांग्रेस में भितरघात की खबरें भी जमकर सामने आई हैं। ऐसे में पार्टी ने हार के बाद पहला बड़ा एक्शन लिया है। और अनुशासन समिति का पुर्नगठन किया है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भितरघात करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए इस टीम का गठन किया है जिसमें कई सीनियर नेताओं को जगह दी गई है। 

इन नेताओं को मिली जगह… 

कांग्रेस पार्टी द्वारा गठित इस समिति में

पार्टी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह को अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाया है, जबकि कमेटी में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, हर्ष यादव, सईद अहमद को भी जगह दी गई है। इसके अलावा पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी के अलावा पूर्व विधायक नेहा सिंह और प्रताप लोधी को भी इस समिति में शामिल किया है। यह सभी नेता प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव में हुए भितरघात की जानकारी जुटाएंगे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!