मवेशी बाधने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट पति-पत्नी घायल होकर पहुंचे जिला अस्पताल
सीधी_ कमर्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीनी विवाद के चलते मारपीट की घटना सामने आई है जिसमें मवेशियों को बाधने के विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया गया है जिसमें फरियादी और उसकी पत्नी घायल होकर जिला अस्पताल पहुंचे हैं जहां पुलिस चौकी अस्पताल द्वारा मामला कायम कर संबंधित थाने को भेज दिया गया है
पुलिस चौकी जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी राधिका पटेल पिता रामगोपाल पटेल एवं पान कुमारी पत्नी राधिका पटेल निवासी ग्राम पुष्परी थाना कमर्जी के साथ आरोपी राम दशरथ पटेल पिता रामगोपाल पटेल उसकी पत्नी रामकली पटेल और दो अन्य लोगों द्वारा मारपीट की गई है जिसमें फरियादी के सीर पर जबकि उसकी पत्नी के हाथ में चोट आई है।
फरियादी द्वारा बताया गया कि मवेशी बांधने के विवाद में उनके साथ मारपीट की गई है आरोपियों द्वारा कहा गया कि हमारी जमीन पर मवेशी क्यूं बाध रहे हो फरियादियों द्वारा जब इस पर प्रतिक्रिया दी गई तो दूसरे पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी।
अस्पताल स्थित पुलिस चौकी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि कमर्जी थाना के कुस्परी से मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें फरियादी राधिका पटेल और उसकी पत्नी के द्वारा बताए अनुसार मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध धारा 294,323,506/34 के तहत मामला कायम कर विवेचना हेतु संबंधित थाने को भेज दिया गया है फिलहाल दोनों पीड़ितों का इलाज चिकित्सको द्वारा किया जा रहा है








