मध्यप्रदेश के 21वे सीएम बने मोहन यादव, दो डिप्टी सीएम के साथ ली शपथ
पीएम मोदी सहित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद

मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने मोहन यादव को आज पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोहन यादव मध्यप्रदेश के 21 वें मुख्यमंत्री हैं। समारोह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुआ। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी CM के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सभी को शपथ दिलाई। फिलहाल, किसी और विधायक ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली है।
10 मिनट के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल हुए।
Advertisement









