Re. No. MP-47–0010301

सीधी में अनोखी ठगी, मजदूरों कि मजदूरी लेकर रफू चक्कर हुआ फर्जी ठेकेदार, श्रमिक पहुंचे सिटी कोतवाली….

सीधी में अनोखी ठगी, मजदूरों कि मजदूरी लेकर रफू चक्कर हुआ फर्जी ठेकेदार, श्रमिक पहुंचे सिटी कोतवाली….

सीधी- सीधी जिले में आज एक अजीब तरीके कि ठगी का मामला सामने आया है जिसमें एक फर्जी ठेकेदार द्वारा लेबर चौराहा से लेबरों को ले जाकर किसी काम में लगा दिया गया और मालिक से मजदूरी लेकर रफू चक्कर हो गया इसके बाद परेशान मजदूर सिटी कोतवाली में गुहार लगाने पहुंचे थानेदार द्वारा गरीबों की विपत्ति को देखते हुए अपनी जेब से उन्हें पैसे दिए गए।

जी हां सीधी जिले के लालता चौक में बैठने वाले गरीब मजदूरों को आज एक राजस्थानी ठग ठग कर चला गया मजदूरों ने कोतवाली जाकर जो आप बीती सुनाई उसके अनुसार सुबह लेबर चौक पर एक आदमी आया और उसके द्वारा खुद को ठेकेदार बताते हुए मजदूरों को काम दिलाने के लिए रमेश गुप्ता निवासी शक्ति पैलेस के पास अपनी बोलेरो में लेकर गया वहां पर सेंटरिंग डालने के लिए मालिक से लेबर लेकर आने की बात कही और करीब 12 मजदूरों को कम पर लगाकर उनकी मजदूरी मकान के मालिक रमेश गुप्ता से करीब ₹3500 लेकर रफू चक्कर हो गया।

ठेकेदार कौन था इस बात से मकान मालिक भी अनजान था मकान मालिक ने बताया की एक व्यक्ति उसके पास आया और कहा कि मैं आपको रेगुलर लेबर उपलब्ध करवा दूंगा इसके बाद मकान मालिक और ठेकेदार के बीच अनुबंध हुआ और ठेकेदार करीब 12 मजदूरों को लेकर घर का काम करवाने के लिए मलिक के पास पहुंचा मजदूर भी इस बात से अनजान थे कि वह व्यक्ति कौन है लेकिन मजदूरी के लालच में वह उनके साथ चले आए पर जब शाम को मजदूरी देने की बात आई तो मालिक द्वारा कहा गया कि आपके ठेकेदार को पैसा दे दिया गया है इसी बात को लेकर मजदूरों और घर के मालिक के बीच नोक झोक होने लगी और अंततः मामला सिटी कोतवाली पहुंचा जहां नगर निरीक्षक द्वारा मामले मे भवन के मालिक और मजदूर दोनों से आवेदन ले लिया गया है साथ ही मजदूरों को कुछ पैसे अपने पास से और कुछ भवन मालिक से लेकर मजदूरों को दिए हैं और आश्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द ठग का पता लगाकर पूरे पैसे दिलवाया जाएंगे

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!