Cm mohan yadav Cabinet:लाउडस्पीकर से न पूजा न अजान,खुले में नहीं बिकेगा मांस, आदतन अपराधियों पर सख्ती,तेंदूपता का बढ़ा बोनस….
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नए सीएम डॉ मोहन यादव द्वारा एक के बाद एक कई निर्णय लिए गए जिसमें धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर के इस्तेमाल मांस विक्रय नियम, आदतन अपराधियों पर सख्ती तथा तेंदूपत्ता का बोनस बढ़ाने समेत प्रत्येक जिले में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कालेज खोलने जैसे फैसले शामिल है।
जी हाँ शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम डॉक्टर मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला के साथ मुख्य सचिव वीर राणा, एसीएस हेल्थ मोहम्मद सुलेमान समेत कई अन्य अधिकारीयो की मौजूदगी में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें हर जिले में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज खोले जाएंगे। मांस या अंडे की अवैध दुकानों पर सख्ती की जाएगी। लाउड स्पीकर/डीजे के इस्तेमाल को लेकर भी अहम आदेश जारी किया गया है।
कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय….
1_ तय मापदंड के अनुसार ही लाउड स्पीकर/डीजे का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
2_खुले में मांस या अंडे की दुकान लगाने पर सख्ती होगी। नियमों के तहत व्यवसाय किया जा सकेगा।
3_ हर जिले में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज खोले जाएंगे। जहां नई शिक्षा नीति के तहत सभी प्रकार के कोर्स की पढ़ाई हो सकेगी।
4_ स्टूडेंट्स की डिग्री और मार्कशीट के लिए डिजी लॉकर की व्यवस्था की जाएगी। दस्तावेज का एक सुरक्षित डेटा बनेगा। सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी इसे चेक कर सकेंगी। सभी 52 निजी और 16 सरकारी यूनिवर्सिटी में ये लागू होगा।
5_ आदतन अपराधियों पर सख्ती होगी। दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अगर ऐसे अपराधी जमानत पर बाहर आएंगे तो उनकी जमानत निरस्त की जाएगी।
6_ तेंदूपत्ता बोनस प्रति बोरा 3 हजार रुपए से 4 हजार रुपए करने का निर्णय लिया गया है।








