Sidhi college news: महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर छात्र पहुंचे कलेक्ट्रेट,7 सूत्रीय मागों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
सीधी_ संजय गांधी महाविद्यालय में लंबे समय से व्याप्त समस्याओं को लेकर आज छात्र नेता शिवम शुक्ला के नेतृत्व में छात्र कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां उनके द्वारा अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन को अपना ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रखी। जिला प्रशासन द्वारा उन्हें समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वासन दिया गया है।
अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर संजय गांधी महाविद्यालय के छात्र कलेक्ट कार्यालय पहुंचे थे जहां उनके द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए अपनी मांगे रखी गई, उनकी मांग है कि_
महाविद्यालय के आए परीक्षा परिणाम काफी निराशाजनक है उसमें पुनः सुधार कराया जाए।
महाविद्यालय के एस.टी एस.सी, ओबीसी के छात्रो को छात्रवृत्ति एवं आवास भत्ता जल्द दिया जाए।
महाविद्यालय के सामान्य छात्रावास को संचालित किया जाए।
महाविद्यालय के प्रो-प्रमोटेड छात्रो का रिजल्ट जल्द से जल्द घोषित किया जा
महाविद्यालय के पुस्तकालय में सभी विषयों की पुस्तके उपलब्ध कराई जाए।
महाविद्यालय में वाई फाई व्यवस्था कराई जाए। महाविद्यालय गर्ल्स एनसीसी इकाई चालू किया जाए।
महाविद्यालय में चलती है कुर्सी की लड़ाई
ज्ञापन देने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए छात्र नेता शिवम शुक्ला व अन्य छात्रों ने बताया कि संजय गांधी महाविद्यालय में प्राचार्य की कुर्सी को लेकर खींचतान चलती रहती है जिसके चलते पठन-पाठन व अन्य गतिविधियां प्रभावित होती हैं। छात्रों को मिलने वाली सुविधाएं इस खींचतान में आधार में लटक जाती हैं। छात्रों ने आगे बताया कि महाविद्यालय में रेगुलर क्लास सही ढंग से नहीं चल पा रही हैं। चार-चार महीने बाद भी महाविद्यालय के प्रमोटेड छात्रों का रिजल्ट अटका हुआ है। जो छात्र किराए से कमरा लेकर पढ़ाई कर रहे हैं उनका आवास भत्ता लंबे समय से लंबित है जिसके कारण मकान मालिक द्वारा छात्रों को परेशान भी किया जा रहा है जल्द से जल्द छात्रों की छात्रवृत्ति और आवास भत्ता दिलाया जाए।








