Re. No. MP-47–0010301

सीधी में दबंग सरपंच प्रतिनिधि सेना के सूबेदार को दे रहा धमकी, सूबेदार ने पुलिस को दिया आवेदन

सीधी में दबंग सरपंच प्रतिनिधि सेना के सूबेदार को दे रहा धमकी, सूबेदार ने पुलिस को दिया आवेदन

सीधी-जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कारगिल गांव निवासी सेना के सूबेदार विवेकानंद तिवारी पिता रामगोपाल तिवारी को सरपंच प्रतिनिधि ज्ञानेन्द्र सिंह उर्फ ज्ञानू द्वारा दबंगता पूर्वक धमकाया जा रहा है। उन्हे एसटी एससी एक्ट के तहत फंसाने की धमकी भी दी जा रही है।
गौरतलब है कि विवेकानन्द तिवारी द्वारा जमोड़ी थाने में आवेदन देते हुए बताया है कि वह सेना में सुबेदार मेजर पद पर कार्यरत है और अवकाश पर 13 दिसम्बर 2023 को अपने गाँव करगिल में था, जहाँ डबरी निर्माण का कार्य को लेकर फारेस्ट विभाग व रेवेन्यू विभाग के कर्मचारी व अधिकारी गाँव में जाँच करने के लिये आये हुये थे। जानकारी होने पर आवेदक भी जॉच स्थल पर गये थे, जहाँ पर वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि के रूप में ज्ञानेन्द्र सिंह उर्फ ज्ञानू आवेदक से राजनीतिक प्रतिद्वादिता के कारण आवेदक को व आवेदक के परिवार को हरिजन एक्ट में फंसाने व गाँव में न रहने की धमकी दी थी। बताया गया कि वह स्वयं भी सेना में कार्यरत है साथ ही आवेदक के पुत्र भी सेना में कार्यरत है। आवेदक की धर्म पत्नी सीधी स्थिति मकान में रहती है। धमकी देने वाले चौहान परिवार के होकर आपराधिक प्रवृत्ति के है, जिसके द्वारा कभी भी आवेदक की अनुपस्थिति में आवेदक के परिवार जन के विरूद्ध कभी भी कोई भी झूठा आपराधिक मामला दर्ज करा सकते हैं या किसी गम्भीर वारदात को अंजाम दे सकते है। आवेदक ने जाँच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!