Re. No. MP-47–0010301

खम्भे से टकराई अनियंत्रित कर 2 की मौत, एक गंभीर

खम्भे से टकराई अनियंत्रित कर 2 की मौत, एक गंभीर

मामला तेलई मोड़ के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना का

संदीप श्रीवास्तव।

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के वैढ़न परसौना मुख्य मार्ग के तेलाई मोड़ के पस गुरूवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूपसे घायल हो गया जिसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जाकारी के मुताबिक शराब के नशे में कार चला रहे चालक को झपकी आ गई। झपकी आते ही कार सड़क के बीचो-बीच लगे डिवाइडर पर पोल से टकरा गई। हादसे में घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर लाया गया जहां डाक्टर ने तीनों की हालत नाजुक देखते हुए बनारस रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार रास्ते में ही दो ने दम तोड़ दिया वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उक्त दुर्घटना गुरूवार सुबह पांच बजे की बतायी जा रही है। कार क्रमांक एमपी-19 सीए 7586 काफी तेज गति से चल रही थी। बताया जाता है कि चालक ने शराब पी रखी थी जिस कारण उसे झपकी आ गयी और यह हादसा हो गया।  टक्कर इतनी जोरदार था की दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए।

बता दे की आसपास के लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि कार कई बार पलटी खाई, जिससे कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और कार पूरी तरह डिवाइडर और पोल में फस गई,इसके बाद अगर बगल के गांव वालों ने ट्रैक्टर की मदद से कार को अलग किया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। फिलहाल कोतवाल पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है तथा मामले की जांच कर रही है।

बिदित हो की उक्त दुर्घटना गुरूवार सुबह पांच बजे की बतायी जा रही है। कार क्रमांक एमपी 19 सीए 7586 काफी तीव्र गति से चल रही थी। बताया जाता है कि चालक ने शराब पी रखी थी जिस कारण उसे झपकी आ गयी और यह हादसा हो गया।  टक्कर इतनी जोरदार था की दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि कार कई बार पलटी खाई, जिससे कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और कार पूरी तरह डिवाइडर और पोल में फस गई,इसके बाद अगर बगल के गांव वालों ने ट्रैक्टर की मदद से कार को अलग किया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। फिलहाल कोतवाल पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है तथा मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!