ट्रेन से कटे अधेड़ के दोनों पैर, चिकित्सा को ने किया रीवा रेफर
संदीप श्रीवास्तव।
सिंगरौली। खड़िया स्थित रेलवे ट्रेक के किनारे झोपड़ी में सो रहे रवि दुबे पिता राम बहाल दुबे उम्र ४० वर्ष के दोनों पैर ट्रेन की चपेट में आकर कट गये। घायल को आनन फानन में ट्रामा सेंटर वैढ़न लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के लिए रेेेेेफर कर दिया। फिलहाल घायल की हालत स्थिर बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रवि दुबे रेलवे ट्रेक के किनारे बने झोपड़ी में सेा रहा था और उसका पैर रेलवे ट्रैक पर था। बताया जाता है कि अधेड़ नशे में था जिस कारण उसे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आने की भनक नहीं लगी और कोयला वाहक ट्रेन उसके पैरों के ऊपर से गुजर गयी जिस कारण रवि दुबे के दोनों पैर कट गये। जब इसकी सूचना परिजनों को हुयी तो आनन फानन में उसे जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर वैढ़न लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा के लिये रेफर कर दिया गया। घटना शुक्रवार सुबह दस बजे की बतायी जा रही है। घायल मजदूरी का काम करता था।









