Re. No. MP-47–0010301

Sidhi distic hospital news:जिला चिकित्सालय पहुंची कायाकल्प टीम, घंटो तक चलता रहा अस्पताल का निरीक्षण

Sidhi distic hospital news:जिला चिकित्सालय पहुंची कायाकल्प टीम, घंटो तक चलता रहा अस्पताल का निरीक्षण

– आनन फानन में दुरुस्त हुई सेवाएं, अस्पताल में दिखी विशेष साफ सफाई

– टीम ने दिए कमियों को दूर करने के निर्देश

सीधी_अस्पतालों में ग्रेडिंग को लेकर राज्यस्तरीय नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्स (एनक्यूएएस) की कायाकल्प की चार सदस्यीय टीम ने शनिवार को सीधी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। टीम के द्वारा संपूर्ण अस्पताल परिसर का भ्रमण किया गया साफ सफाई व अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं काफी हद तक ठीक देखी गई। टीम के आने की सूचना के बाद आनन फानन में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया था जो परिसर को देखकर ही समझ में आ रहा था। टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान जहां-जहां कमियां पाई गई उसे दूर करने के लिए निर्देश दिए गए।
बता दे कि जिला चिकित्सालय के निरीक्षण में आई टीम ने मरीजों के वार्ड, दवा कक्ष, ओपीडी, डिलीवरी रूम, वैक्सीन सेंटर, लेवर रूम, किचन, इमरजेंसी वार्ड, गार्डेन के साथ अन्य सेवाओं सहित पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम मे टीम ने अस्पताल के कर्मचारियों से उनके विभागों के विषय में भी जानकारी प्राप्त की और संबंधित विषय पर सवाल जवाब किए। निरीक्षण के दौरान मरीजों से मिलने वाले भोजन के बारे में जानकारी ली। वहीं भोजन की गुणवत्ता को भी जांचा परखा। अस्पताल के अंदर और बाहरी हिस्से का घंटों जायजा लेने के बाद टीम ने इस दौरान मिली कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। जहां जहां व्यवस्था में कमी पाई गई उसे शीध्र दूर करने का निर्देश दिया गया। गौरतलब है कि हर साल अस्पतालों का भौतिक सत्यापन कराया जाता है। इस बार नए सिरे से अस्पतालों का सत्यापन किया जाना है। पैरामीटर पर खरा उतरने के लिए अस्पतालों को बहुत से बदलाव करने की जरूरत है। शासन स्तर से जिला अस्पताल सीधी में पहुचीं कायाकल्प टीम ने आज शनिवार विभिन्न बिंदुओं पर अस्पताल का सत्यापन किया। कायाकल्प की टीम द्वारा साफ सफाई, पानी, बिजली, अग्निशमन यंत्र, कचरा की व्यवस्था, शौचालय का निरीक्षण किया गया साथ ही मरीजों का फीडबैंक लिया गया। इसके साथ ही दवा वितरण कक्ष, पर्चा काउंटर और मरीजों को बाहर में दवाएं तो नहीं लिखी जा रही है, आदि सभी बिंदुओं पर अपनी जांच रिपोर्ट बनाई गई है। सूत्रों के अनुसार अस्पताल पहुची कायाकल्प की टीम सत्यापन में यदि अस्पताल को 70 फीसदी से अधिक अंक देगी तो अस्पताल के ग्रेड, बजट और संसाधनों में बढ़ोतरी होगी।

जांच रिपोर्ट तय करेगी बजट
सूत्रों के अनुसार अस्पताल पहुची कायाकल्प की टीम सत्यापन में यदि अस्पताल को 70 फीसदी से अधिक अंक देगी तो अस्पताल के ग्रेड, बजट और संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। जांच निरीक्षण तीन चरणों मेें सम्पादित होता है। आज जांच के दूसरे चरण में राज्य स्तरीय चार सदस्यीय टीम जिला चिकित्सालय पहुंची थी जिसमें डॉ. सचिन और डॉ. स्वाती के साथ आए लोगों द्वारा जिला चिकित्सालय का सम्पूर्ण निरीक्षण किया गया है। इसके पहले प्रथम चरण में रीवा की टीम द्वारा निरीक्षण किया जा चुका है। अब अगले चरण में प्रदेश की बाहर की टीम जिला अस्पताल पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं और सुविधाओं का निरीक्षण करेगी। तत्पश्चात अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। तीनों चरणों की रिपोर्ट के बाद अस्पताल को अंक दिए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार सम्पूर्ण कायाकल्प की टीम सत्यापन में यदि अस्पताल को 70 फीसदी से अधिक अंक देती है तो अस्पताल के बजट और संसाधनों में बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही 3 लाख से 10 लाख रूपए तक मिलेंगे। वहीं 100 फीसदी व्यवस्था पूरी होने पर 50 लाख रूपए एवं ग्रेड में बदलाव होगा।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!