Re. No. MP-47–0010301

मोसाद के चीफ और कतर के पीएम के बीच जारी है चर्चा और मुलाकात

 मोसाद के चीफ और कतर के पीएम के बीच जारी है चर्चा और मुलाकात

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी सरकार दबाव में है पिछले दिनों इजराइली सैनिकों ने अपने ही तीन नागरिकों की हत्या कर दी थी जिसके बाद दबाव और भी बढ़ रहा है अब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी सरकार चिंता में है ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक- हमास की कैद में मौजूद बंधकों की रिहाई के लिए गुपचुप बातचीत चल जारी है।
इजराइल की इंटेलिजेंस एजेंसी मोसाद के चीफ डेविड बार्निया ने कतर के प्रधानमंत्री से नॉर्वे में मुलाकात की है। इसके पहले दोनों की फोन पर भी लंबी बातचीत हुई थी। इजराइल और कतर दोनों ही ने इस बारे में ऑफिशियली कोई जानकारी नहीं दी है।
मोसाद चीफ और कतर के प्रधानमंत्री की मीटिंग के बारे में अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो  मोसाद चीफ और कतर के पीएम की मुलाकात हो चुकी है और इसके पहले शुक्रवार को टेलिफोन पर दोनों के बीच करीब 40 मिनट बातचीत हुई थी।

वही दूसरी तरफ, ये भी कहा जा रहा है कि मोसाद चीफ और कतर के पीएम की मुलाकात अभी होने वाली है और दोनों नॉर्वे में किसी जगह पर मिलने वाले हैं। एक इजराइली न्यूज वेबसाइट के मुताबिक- बातचीत शुरू हो चुकी है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!