Re. No. MP-47–0010301

सीधी में भीषण सड़क हादसा, बाइक और आटो में भिडंत

Sidhi accident news:सीधी में भीषण सड़क हादसा, बाइक और आटो में भिडंत

सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्रामपंचायत बरिगवा नं 2 में सोमवार कि शाम एक भीषण सड़क हादसा घटित हो गया जहां आटो और बाइक कि भिडंत में पांच लोग घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम बरिगवा नंबर 2 गांव में ऑटो और बाइक के बीच जोरदार भिडंत हो गई बाइक में जहां दो लोग सवार थे वहीं ऑटो में तीन लोग सवार थे। हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं जिन्हें ग्रामीणों द्वारा 108 की मदद से जिला चिकित्सालय सीधी लाया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो क्रमांक mp53 za 8235 और बाइक क्रमांक mp 53 zc 1674 की आपस में भिड़ंत हो गई है जिसमें पांच लोग घायल होकर जिला चिकित्सालय सिद्धि के लिए रेफर हो गया है जहां उनका इलाज जारी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!