Mp ias transfar:शुरू हुई सीएम मोहन कि प्रशासनिक सर्जरी,बदले जनसंपर्क आयुक्त, पुलिस विभाग में भी होगें…
भोपाल- सीएम डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में प्रशासनिक सर्जरी शुरू हो गई है। विवेक पोरवाल को जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है जबकि जनसंपर्क कि कमान देखने वाले मनीष सिंह का तबादला कर उन्हें मध्य प्रदेश शासन में अपर सचिव पदस्थ किया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव पोरवाल को आयुक्त जनसंपर्क और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश माध्यम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पोरवाल के पास पहले से ही जनसंपर्क सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी था।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गौरतलब है कि डा. मोहन यादव ने सीएम का पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले अपने प्रमुख सचिव को बदला था। प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को हटाकर राघवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव पदस्थ किया था।
पुलिस विभाग में होंगी पदोन्नति
प्रदेश में दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ( ADG), 13 महानिरीक्षक (IG) और 18 पुलिस उप महानिरीक्षकों (DIG) के पदों की स्वीकृति दे दी है। इससे इन पदों पर अधिकारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। बता दें के इसके लिए पदोन्नति समिति की बैठक (डीपीसी) पहले ही हो चुकी है, पर पद सृजित नहीं होने के कारण पदोन्नति नहीं हो पा रही थी। अब जल्द ही पदोन्नति आदेश जारी हो जाएंगे। नए पदों में आठ सलेक्शन ग्रेड के भी शामिल हैं।








