Crime news: महिला की हत्या के आरोप में फंसे तीन पुलिसकर्मी, कुल पांच पर हुआ मामला पंजीबद्ध…
सीधी की महिला की रीवा में हुई थी हत्या…
सीधी- सीधी जिले की एक महिला की रीवा जिले में हुई संदिग्ध मौत के मामले में तीन पुलिसकर्मियों सहित दो अन्य लोगों पर हत्या का मामला दर्ज हो गया है चोरी के एक मामले में महिला के साथ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने वाले लोगों और पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई थी जिसके चलते पुलिस हिरासत में महिला की हालत बिगड़ी थी और उसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी इसके बाद परिजनों द्वारा हंगामा किया गया था और जुडिशल जांच की मांग की गई थी जांच के बाद फरियादी सहित तीन पुलिस कर्मियों कुल पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना के बारे में बता दे की
28-29 अक्टूबर की रात ढेकहा निवासी यशबर्धन सिंह के घर में चोरी की घटना हुई थी। ऑलमारी में रखा करीब 12 लाख रुपये का जेवरात पार हो गया था। उक्त चोरी का संदेह यशबर्धन सिंह ने घर में काम करने वाली महिला राजकली केवट निवासी मउरा खड्डी हाल ढेकहा के ऊपर जताते हुये सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराया था। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और पूछताछ किया। 31 अक्टूबर महिला की हालत बिगड़ी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया था। लिहाजा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने मामले की ज्यूडिशियल जांच का निर्देश देते हुये विभागीय जांच डीएसपी मुख्यालय हिमाली पाठक को सौंपी थी। डीएसपी ने मर्ग कायम कर घटना की विस्तृत जांच किया। इसके बाद रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी। जिनके निर्देश पर तीन पुलिसकर्मी समेत पांच पर एफआईआर की गई है।
इन पर दर्ज हुआ मामला
सिविल लाइन थाना में ही उक्त मामले की एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें एएसआई कौशलेन्द्र, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, महिला आरक्षक खुशबू समेत जिस घर में चोरी हुई थी, उसके दो सदस्य शामिल हैं। इन पर हत्या की धारा 302 के अलावा अन्य धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, जिनके गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
जांच व पीएम रिपोर्ट में मारपीट की पुष्टि
महिला संदेही के साथ सिविल लाइन थाना के लॉकअप में मारपीट की गई थी, जिसमें प्रधान आरक्षक विवेक सिंह ने उसके साथ बर्बरता की थी। इस दौरान एएसआई भी थाना में मौजूद थे। मारपीट के चलते महिला की हालत बिगड़ी तो आनन-फानन में महिला आरक्षक खुशबू को बुलाया गया। उसने भी मामले की गंभीरता को नहीं समझा बल्कि बेहोश पड़ी महिला को एक चाटा जड़ दिया। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीव्ही फुटेज में कैद हुआ है। वहीं पीएम रिपोर्ट में भी महिला के शरीर में चोट के निशान का जिक्र किया गया है। उक्त तमाम तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज की है।
बाइट–विवेक लाल , एएसपी, रीवा








