Tigar news:टाइगर रिजर्व में दो बाघों की मौत,देखिए क्या कहता है प्रबंधन…
उमरिया_ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो बाघों की मौत हो गई है। एक बाघ कि मौत जहां मंगलवार को हो गई थी, वहीं आज बुधवार को दूसरे ने भी दम तोड़ दिया। इस बारे में प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाघ का शव किला मार्ग पर पाया गया है। बाघ के शव के निकट दूसरे बाघ के पद चिन्ह भी पाए गए थे। प्रबंधन के मुताबिक मृत बाघ के शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए थे जिससे स्पष्ट होता है कि एक- दूसरे के साथ हुई मुठभेड़ में इन बाघों की मौत हुई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर पीके वर्मा ने बताया कि गस्त के दौरान मंगलवार की सुबह बाघ का शव देखा गया था। गश्ती दल के कर्मचारियों ने इस बात की सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर डाग स्क्वाड को भी बुलाया गया जिसने आसपास का निरीक्षण किया।
घटना की जानकारी देते हुए डिप्टी डायरेक्टर पीके वर्मा ने बताया कि मृतक बाघ लगभग 7 वर्ष का था। शव का परीक्षण करने के पश्चात मौके पर ही शव दहन कर दिया गया। बताया गया है कि मौके पर वन विभाग के सभी अधिकारी, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, एनटीसीए के प्रतिनिधि मौजूद थे।








