Re. No. MP-47–0010301

तीन माह से लापता राहुल का जंगल में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

तीन माह से लापता राहुल का जंगल में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

संदीप श्रीवास्तव।

सिंगरौली मोरवा। मोरबा थाना क्षेत्र के खेरवा निवासी धर्मजीत सिंह गोड़ के पुत्र राहुल सिंह गोड का कंकाल मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र चमरखोह के जंगल में मिला। मेरी जानकारी के मुताबिक धर्मजीत सिंह की चचेरी बहन सुनीता सिंह गोड मंगलवार की सुबह चमरखोह के जंगल में लकड़ी बिनने गई थी वहां उसे एक कंकाल दिखा जिसके पास ही उसके कपड़े थे, महिला को कपड़े देख यह पहचान में जरा भी देर नहीं लगी कि वह कंकाल लापता राहुल का है जिसकी सूचना उसने फौरन धर्मजीत सिंह को दी और जिसके उपरांत धर्मजीत सिंह ने जिसकी सूचना बगैर देर किए थाना क्षेत्र मोरवा मे दर्ज कराई।

बता दें कि नर कंकाल मिलने की सूचना को बड़ी गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी के.के. पांडे के निर्देशन पर नगर निरीक्षक अशोक सिंह परिहार ने गोरबी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनय शुक्ला को मैं पुलिस स्टाफ सहित घटनास्थल मौके से रवाना किया। दुर्गम क्षेत्र में पड़े नर कंकाल एवं घटनास्थल की सूक्ष्म स्तर से जांच करने के बाद पुलिस दल ने स्थल पंचनामा तैयार कर नर कंकाल को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।

 

उल्लेखनीय है कि राहुल सिंह गोंड के मामले में मोरवा पुलिस ने सितंबर माह में गुमशुदगी क्रमांक 57 /23 कायम कर तलाश जारी रखी थी। उनके घर वालों की माने तो राहुल सिंह गोंड का करीब 1 वर्ष पूर्व मोटरसाइकिल चलाते समय दुर्घटना हुई थी जिससे उसके सिर पर चोट लगी थी तभी से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था इसी कारण बस शायद विक्षिप्त स्थिति में उसने दुर्गम स्थान में जाकर फांसी लगा ली थी, घर वालों को राहुल की मौत पर जरा भी संदेह नहीं है फिर भी मुर्गा पुलिस ने इस घटना मे मर्ग क्रमांक 93/23 धारा 174 जा. फौ. कायम कर विवेचना में लिया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!