Accident news: मऊगंज में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप, एक की हुई मौत,10 घायल
मऊगंज- जिले के मुदरिया मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा घटित हो गया जहां उत्तर प्रदेश से धान से लदी पिकअप वाहन रीवा की ओर जा रही थी। कि जैसे ही मुदरिया मोड़ के पास पहुंची अचानक उसका टायर फट गया जिसमें धान के साथ-साथ मजदूर भी बैठे हुए थे जो उत्तर प्रदेश से धान की कटाई के पश्चात एक महीने बाद लौट रहे थे। वही इस घटना में एक महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा 10 अन्य मजदूर घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मऊगंज में भर्ती कराया गया जहां हालत काफी गंभीर होने की वजह से सभी घायलों को रीवा के लिए रेफर कर दिया गया है वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।








