सिद्ध खुर्द गांव में मिला नवजात का शव, जांच में जुटा पुलिस अमला।
सिंगरौली। सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना के शासन चौकी अंतर्गत सिद्ध खुर्द गांव में एक व्यक्ति के घर पर के सामने एक नवजात बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विदित हो कि मिली जानकारी के अनुसार सिद्धि खुर्द गांव में रामकृपाल बैगा के घर के सामने एक नवजात बच्चे का शब मिला है वहीं जब स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो गांव में सन्नाटा पसर गया और उन्होंने आनन फानन में शासन चौकी पुलिस को इस मामले की जानकारी दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस में नवजात बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और इस पूरे मामले पर जांच की जा रही है।
बताते चलें कि स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी निर्दय मां ने बेटे और मां के रिश्ते को कलंकित किया है। हालांकि अभी यहा शव किसका है यह अज्ञात है जिसकी छानबीन पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव का पीएम होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की मौत किन कारणों से हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है कि किसी ने इस बच्चे को फेंकते हुए देखा है। फिलहाल इस पूरे मामले पर शासन चौकी पुलिस जांच में जुटी हुई है।








