Sidhi nagarpalika news:बढ़ती ठंड में लोगों का सहारा बना नपा का अलाव
शहर में दर्जन भर जगहों पर नगरपालिका ने की अलाव कि व्यवस्था
सीधी_ लगातार गिरते पारे कि वजह से ठंड का प्रकोप जारी हैं,रात के साथ ही दिन में भी गलन बढ़ी है जिसके चलते लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़़ रहा है। बढ़ती ठंड के कारण लोगों को कुछ राहत देने नगरपालिका ने शहर में दर्जनभर जगहों पर अलाव कि व्यवस्था की गई है।
दिन प्रतिदिन बढ़ रही ठंड को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी एलर्ट हो गए है। नगर पालिका प्रशासन ने शहर में विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई है। शाम होते ही सभी स्थानों पर अलाव जलवाकर लोगों को सर्दी से निजात दिलाने का कार्य किया गया है। नगर पालिका सीएमओ मिनी अग्रवाल ने बताया कि कोई गरीब इस ठंड की चपेट में न आ जाए, उसके लिए अलाव की व्यवस्था कराई गई है। प्रशासन ने करीब एक दर्जन स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई है जिनमें सम्राट चौराहा,अस्पताल कैम्पस,जमोडी तिराहा, पुराना बस स्टैण्ड,कलेक्ट्रेट चौराहा,रैन बसेरा,नया बस स्टैण्ड,जय गुरु देव किराना के पास,कमलेखर द्विवेदी के घर के पास,कन्हैया टेन्ट हाउस के पास,लालता चौराहा ATM के पास,कोलान बस्ती चौरा के पास आदि जगहों पर अलाव जलाया जाता है। शाम होतें ही ही इन सभी स्थानों पर लकडियाँ डलवाकर अलाव जलवा दिए जातें हैं।








