Re. No. MP-47–0010301

Cm news:रात्रि भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री मोहन यादव,ठंड के बीच लोगों से कि चर्चा

Cm news:रात्रि भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री मोहन यादव,ठंड के बीच लोगों से कि चर्चा

 

भोपाल_ रात्रि भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीती रात भोपाल के जवाहरलाल नेहरु कैंसर अस्पताल स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया और वहां ठहरे मरीजों, उनके परिजनों व नागरिकों से व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। आत्मियता पूर्वक लोगों से मिलकर उनका हाल जाना,साथ ही जरूरतमंदों को कंबल का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति फुटपाथ पर ना सोए,cm ने कहा कि रैन बसेरे में उसकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।सरकार का मुखिया होने के नाते मेरे द्वारा रैन बसेरे में रहने वाले लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया।
हमारा प्रयास है कि रैन बसेरों में ठंड से बचाव सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं नागरिकों को मिले। ठंड बढ़ रही है। ऐसे में रैन बसेरे में ठहरे हुए मरीज, उनके परिजन व नागरिकों से मिलकर उनका हालचाल जाना।उन्होंने आगे कहा कि हम सबकी जवाबदारी है कि रैन बसेरा में ठहरे लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। सीएम के पहुंचते ही लोग हर्षित हो गए और बड़े आदमी भाव से अपने नए मुख्यमंत्री से मिले।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!