Re. No. MP-47–0010301

IAS transfar:एमपी के 8 जिलो के बदले सहायक कलेक्टर

IAS transfar:एमपी के 8 जिलो के बदले सहायक कलेक्टर

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं जिसमें आठ जिलों में पदस्थ सहायक कलेक्टरों को स्थानांतरित कर नए दायित्व सौंपे गए है।

जारी आदेश में आर्य जैन सहायक कलेक्टर जिला मंडला को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उज्जैन, वैशाली जैन सहायक कलेक्टर छिंदवाड़ा को अनुविभागीय अधिकारी हुजूर जिला रीवा, दिव्यांश चौधरी सहायक कलेक्टर बैतूल को अनुविभागीय अधिकारी डबरा जिला ग्वालियर, सृजन वर्मा सहायक कलेक्टर नीमच को अनुविभागीय अधिकारी सिंगरौली, अर्चना कुमारी सहायक कलेक्टर जिला विदिशा को अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा जिला जबलपुर, अरविंद कुमार शाह सहायक कलेक्टर जिला शिवपुरी को अनुविभागीय अधिकारी शहडोल, शिवम प्रजापति सहायक कलेक्टर जिला धार को अनुविभागीय अधिकारी पुनासा जिला खंडवा एवं टी प्रतिक राव सहायक कलेक्टर जिला देवास को  अनुविभागीय अधिकारी इटारसी जिला नर्मदा पुरम के लिए स्थानांतरित किया गया है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!