Re. No. MP-47–0010301

Sidhi BJP News: प्रथम नगर आगमन पर राज्य मंत्री राधा सिंह का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

प्रथम नगर आगमन पर राज्य मंत्री राधा सिंह का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन 

भाजपा जिला अध्यक्ष ने राज्य मंत्री का किया अभिनंदन

सीधी। जनता जनार्दन के आशीर्वाद एवं पूर्वजों के पुण्य प्रताप से आज में विधायक बनी और मंत्री के रूप में आप सभी के समक्ष उपस्थित हूं । आपको यह हमें विश्वास दिलाता हूं कि विधानसभा, जिला और क्षेत्र के विकास के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगी।

उक्त आशय के विचार मध्य प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री राधा सिंह ने स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित अभिनंदन समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं ।

हर कार्य मेरे लिए चुनौती 

नव नियुक्त मध्य प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि जनता जनार्दन के कल्याण का हर कार्य मेरे लिए एक चुनौती रहेगी और मैं उस चुनौती को आप सभी के आशीर्वाद से सरकार करूंगी।

हर कार्यकर्ता मेरे लिए महत्वपूर्ण,पार्टी से है हम

पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता को यह ध्यान रखना चाहिए कि हम पार्टी से हैं। पार्टी का उत्थान ही हमारा उत्थान है। पार्टी हमारी पहचान है। इसलिए हम पार्टी के लिए समर्पित भाव से हमेशा कार्य करते रहे। 15 महीने की कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का जिक्र करते हुए मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के सरकार में प्रदेश और कार्यकर्ताओं की क्या स्थिति थी। आप सभी को बताने की जरूरत नहीं है।

पूर्व मंत्री जगन्नाथ सिंह का जिक्र करते हुए हुई भावुक 

मध्य प्रदेश सरकार की नवनियुक्त राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपने परिवार के मुखिया रहे स्वर्गीय श्री जगन्नाथ सिंह का जिक्र करते हुए भावुक हुई। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बाबूजी का की प्रेरणा, त्याग, समर्पण और तपस्या के दम पर आज मैं जो कुछ भी हूं, उन्हीं के कारण हूं। स्वर्गीय बाबूजी जिले की जनता जनार्दन के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिए।

मैं सीधी की बेटी 

मध्य प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि मैं सीधी की बेटी हूं। सीधी मेरा मायका है। मैं यहां पडी लिखी और जनता जनार्दन की सेवा की हूं। इसलिए सीधी के प्रत्येक व्यक्ति का मेरे ऊपर बराबर का अधिकार है। मैं कभी भी किसी को निराश नहीं करूंगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया शानदार स्वागत

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने पुष्प कुछ देकर राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह का जिले की ओर से हार्दिक स्वागत करते हुए स्वागत भाषण में कहा कि राधा सिंह जी के मंत्री बनने से जिले का और विकास होगा। हम सभी को मंत्री जी का आशीर्वाद प्राप्त होता रहेगा।

जगह-जगह हुआ स्वागत 

सीधी सीमा में प्रवेश करते ही भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में मध्य प्रदेश सरकार की नवनियुक्त राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह का शानदार स्वागत हुआ। बहरी मंडल, कुचवाही मंडल, सीधी नगर मंडल द्वारा जगह-जगह माल्यार्पण, पुष्प गुच्छ एवं गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने किया स्वागत 

सीधी नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू ने होटल गंगा पैलेस के सामने तोरण द्वार बनाकर गाजे बाजे और शानदार आतिशबाजी के साथ राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह का सैकड़ो साथियों के साथ अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा, इंद्र शरण सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मती मंजू सिंह, बृज बिहारी लाल शर्मा, मंगलेश्वर सिंह चौहान, यदुनाथ सिंह चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परिहार, डा देवेन्द्र त्रिपाठी, विनय सिंह चौहान, संजय सिंह, राम प्रसाद वैश्य, शत्रुघ्न तिवारी सहित पार्टी के जिला, मोर्चा, मंडल और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और सैकड़ो की संख्या में आमजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा ने किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!