Re. No. MP-47–0010301

सिहावल प्राचार्य के साथ मारपीट का वीडियो वायरल,4 पर हुई एफआईआर

सिहावल प्राचार्य के साथ मारपीट का वीडियो वायरल,4 पर हुई एफआईआर

सीधी- सीधी में सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ मारपीट का वीडियो आज सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो के बाद इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल आज सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें सिहावल महाविद्यालय के प्राचार्य लाल बहादुर साकेत के साथ कुछ लोग बुरी तरह से मारपीट कर रहे थे प्राचार्य ने पुलिस को अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत की थी। वीडियो 29 जनवरी का बताया जा रहा और इस वीडियो को लेकर तरह तरह की बातें भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़ित ने मीडिया को अपना बयान दिया जिसके बाद आनन फानन में 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।
सिंहावल चौकी प्रभारी फूलचंद बागरी ने बताया कि रिंकू चतुर्वेदी, रावेंद्र साहू, युधिष्ठिर चतुर्वेदी और कलावती चतुर्वेदी पर FIR की गई है।मारपीट का ये वीडियो बमुरी गांव का बताया जा रहा है। 29 दिसंबर को महिला ने भी आवेदन दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!