Re. No. MP-47–0010301

Crime news:कुएं के भीतर फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या…? 

Crime news:कुएं के भीतर फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या…?

शहडोल- मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में कुएं में फांसी के फंदे से युवक का शव लटका मिला है। जिसके बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतकों के परिजनों से हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।घटना शहडोल जिले की जैतपुर थाना क्षेत्र के पैरीबहरा गांव की है। जहां मंलगवार को धीरज सिंह के कुएं में युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को ग्रामीणों को मदद से कुएं से बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त दिनेश प्रसाद कुशवाहा के रूप में हुई है।

इधर, मृतक के परिजनों को घटना की खबर मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे। उनका आरोप है कि पहले युवक की हत्या की गई है। बाद में साड़ी का फंदा बनाकर कुएं में लटका दिया गया है। पुलिस शव का पंचनामा बनाकर कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!