Re. No. MP-47–0010301

अवैध रेत एवं पत्थर परिवहन करते तीन ट्रैक्टर जप्त

अवैध रेत एवं पत्थर परिवहन करते तीन ट्रैक्टर जप्त

संदीप श्रीवास्तव।
सिंगरौली। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली अरूण परमार व पुलिस अधीक्षक सिंगरौली यूसुफ कुरैशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा से प्राप्त निर्देशनुसार खनिज अधिकारी ए.के. राय के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला एवं खनिज सर्वेयर मुनेन्द्र सिंह द्वारा सुरक्षा बलों के साथ संयुक्त रूप से जिला-सिंगरौली अन्तर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन की रोकथाम हेतु दिनांक 04/01/2024 को जांच के दौरान ग्राम-अमलोरी कॉचन नदी में बिना नम्बर एक पॉवर ट्रेक्टर को खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते हुए पाये जाने पर जप्त कर सुरक्षार्थ थाना नवानगर परिसर में खड़ा किया गया साथ ही स्थान – भूसा मोड़ में बिना नम्बर एक स्वराज ट्रेक्टर को खनिज बोल्डर का तथा स्थान-मोरवा (बूढी माई के पास) में एक महिन्द्रा ट्रेक्टर को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर जप्त कर सुरक्षार्थ थाना मोरवा परिसर में खड़ा किया गया है। कुल 03 ट्रेक्टर-ट्राली के विरूद्ध खनिज नियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन, तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही हेतु कलेक्टर सिंगरौली के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!