Re. No. MP-47–0010301

Leopard dies in road accident:सड़क के किनारे मिला तेंदुए का शव

Leopard dies in road accident:सड़क के किनारे मिला तेंदुए का शव

 

सागर- सागर-दमोह मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। रविवार सुबह तेंदुए के शव को सड़क किनारे ढाबा चलाने वाले व्यक्ति ने देखा और इसकी सूचना तत्काल ही वन विभाग को दी। खबर लगते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया। मामले की जांच की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है सड़क क्रास करने के दौरान तेंदुआ किसी वाहन की चपेट में आया है, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। तेंदुए के सिर में चोट का निशान हैं। उसके सिर से खून भी निकल रहा है।  इस घटना की सूचना वन अमले को मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि तेंदुआ सड़क किनारे पड़ा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेंदुआ आपचंद गुफा के आसपास ही भ्रमण करता था। वह आपचंद के अलावा सड़क पार कर आसपास के जंगल में भी जाया करता था। गांवों के आसपास भी उसकी लोकेशन रहती थी।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!