Re. No. MP-47–0010301

Mp विधानसभा में शुरू हुआ विधायकों का प्रशिक्षण, दो दिनों तक लगेगी विधायकों कि क्लास

Mp विधानसभा में शुरू हुआ विधायकों का प्रशिक्षण, दो दिनों तक लगेगी विधायकों कि क्लास

मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में “प्रबोधन कार्यक्रम” के पहले लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं नव-निर्वाचित सदस्योंं का समूह छाया-चित्र लिया गया।

 

भोपाल- मध्यप्रदेश में नव निर्वाचित विधायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम विधानसभा में शुरू हो गया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला मप्र के नवनिर्वाचित विधायकों को संसदीय शिष्टाचार और आचरण की सीख देते हुए आदर्श विधायक बनने के गुर सिखाएंगे।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मध्यप्रदेश विधानसभा के नव-निर्वाचित सदस्यों के लिए विधानसभा भवन स्थित मानसरोवर सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।

नवनिर्वाचित विधायकों के लिए विधानसभा के मानसरोवर सभागार में प्रबोधन कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा। पहली बार निर्वाचित विधायकों को ध्यान में रखते हुए यह प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले सत्र को संबोधित करते हुए मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज हम सबके लिए प्रसन्नता का क्षण है जब लोकसभा अध्यक्ष ओम जी का स्वागत कर रहे हैं। लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हों इसके लिए नए नए आयाम लोकसभा में स्थापित करने का गौरव ओम बिरला को हासिल है। मुझे खुशी है कि जब नई विधानसभा के प्रशिक्षण की बात आई तो पहला सत्र 4 दिन का था। हमें लगा कि जल्दी प्रशिक्षण करना चाहिए ताकि अगले सत्र में विधायकों को काम करने में सुविधा रहे।

विधानसभा में दो दिन के छह सत्रों में अलग-अलग विषयों पर चर्चा होगी। पहले दिन मंगलवार को सुबह उद्घाटन सत्र हुआ, जिसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, मप्र विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उप्र विस अध्यक्ष सतीश महाना, सीएम डॉ. मोहन यादव और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने विचार रखें। इससे पहले लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह का संबोधन हुआ।
10 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे से चतुर्थ सत्र आयोजित किया जाएगा जिसका विषय ‘संसदीय प्रणाली में समितियों की भूमिका’ रहेगा। पंचम सत्र ‘बजट, आय व्ययक, अनुदान की मांगों पर चर्चा, कटौती प्रस्ताव’ पर केंद्रित रहेगा।

षष्टम सत्र ‘संसदीय विशेषाधिकार’ पर केंद्रित रहेगा। ‘प्रश्नकाल एवं प्रश्नों से उद्भूत आधे घंटे की चर्चा’ पर केंद्रित विषय पर मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा अपना व्याख्यान देंगे। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बजट प्रक्रिया, आय व्ययक, अनुदान मांगों पर व्याख्यान देगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!