Re. No. MP-47–0010301

रीवा के लूटेरो ने सीधी में की लूट,बीच बाजार बुलेरो में बैठाकर छीने डेढ़ लाख रुपए

रीवा के लूटेरो ने सीधी में की लूट,बीच बाजार बुलेरो में बैठाकर छीने डेढ़ लाख रुपए

सीधी- जिले में आज मंगलवार की दोपहर दिनदहाड़े लूट की वारदात हो गई। बुलेरो सवार चार लोगों ने एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके में हुई लूट की वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर लुटेरो को  गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले में पुलिस द्वारा कल बुधवार को खुलासा किया जा सकता है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी सुरेश द्विवेदी पिता हीरा लाल द्विवेदी निवासी बेलहा मंगलवार की दोपहर स्टेट बैंक से नकद निकासी कर कलेक्ट्रेट चौक स्थित भारतीय अलंकार की दुकान से खरीदी करके वापस जा रहे थे। तभी मिश्रा नर्सिंग होम के पास बुलेरो सवार चार युवकों द्वारा गाड़ी रोककर उन्हे बैठाया गया और बातों में उलझाकर उनसे रुपयो से भरा बैग छीन कर गाड़ी से बाहर धक्का दे दिया गया। बैग में रखे डेढ़ लाख रुपये लेकर लूटेरे फरार हो गए। शहर में घटी इस वारदात के बाद पुलिस ने चारों ओर नाकाबंदी कर सीधी मझौली रोड़ पर ताला के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी रीवा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। मझौली पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सीधी पुलिस के हवाले कर दिया गया है जहां उनसे पूंछताछ की जा रहीं हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!