भाजपा पदाधिकारियों ने की श्री राम दर्शन अभियान की बैठक,22जनवरी को मनेगी दीपावली….
सीधी- भाजपा जिला सीधी की श्रीराम मंदिर दर्शन अभियान संबंधी विशेष बैठक स्थानीय वैष्णवी गार्डन में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिले के संगठन मंत्री व श्रीराम मंदिर दर्शन के जिला प्रभारी राजेश पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में आयेाजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के लोक प्रिय जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान ने की व विषय का प्रतिपादन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक वशिष्ठ पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जिलामीडिया सह प्रभारी श्रीमती मनीला सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रभारी प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय ने कहा कि जब कारसेवकों पर हमला किया गया था उस समय राम कोठारी एवं शरद कोठारी दोनो भाईयों ने अपने जीवन का बलिदान देने के पूर्व हांथ में लिया झंडा मंदिर पर लहरा दिया। जबकि गोली लगने के बाद भी उन्होंने झंडे को गिरने नही दिया। इस हमले में जीवन दायिनी मां सरयू का जल रक्तरंजित हो गया था। श्री पाण्डेय ने कार सेवकों की कुर्वानी को याद दिलाते हुए कहा कि 500 वर्ष बाद यह अवसर सनातन धर्म व सभी भगवत प्रेमियों के जीवन में आया है। मेरा सभी से आग्रह है कि सभी लोग 22 जनवरी को दीपावली के त्यौहार की तरह अपने घर व घर समीप मंदिरों को दीपो से जगमग कर हर्षोल्लास के साथ प्रभू श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह मनायें। प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय ने कहा कि अयोध्या में इन दिनो सम्पूर्ण विश्व का सनातन समागम हो रहा है। अयोध्या पहुंचने के लिए 62 आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाई गई है। वहां 20 हजार से अधिक लोगो के ठहरने की व्यवस्था भी भाजपा द्वारा की गई है।
हम सौभाग्यशाली है इस अद्भुतक्षण के साक्षी:देवकुमार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के यशस्वी जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह ने कहा कि यह हम सब के लिए गौरव का विषय है हम सब सौभाग्यशाली है कि इस अद्भुत,अलौकिक क्षण के साक्षी बनने जा रहे है। प्रभू श्री रामलला अपने यथास्थान पर फिर से स्थापित होगें। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर ही प्रभू श्रीराम की स्थापना का जश्र मनायें। साथ ही जिले के सभी कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा का अक्षत देकर उन्हे भी इस सौभाग्यशाली क्षण का साक्षी बनने के लिए प्रेरित करें।
त्यौहार की तरह मनाये जश्र:डॉ राजेश
श्रीराम मंदिर दर्शन अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म के लिए 22 जनवरी 2024 का दिन एतिहासिक दिन रहेगा। इस दिन को प्रभू श्रीराम अपने स्थान पर फिर से स्थापित होगें। इस क्षण को जश्र की तरह मनायें। मेरा जिले के सभी लोगों से आग्रह है कि 22 जनवरी के दिन सभी सनातन धर्म के लोग अपने-अपने घरों में दीपोत्सव कार्यक्रम एवं भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित कर प्रभू श्रीराम के चरणों में अपनी-अपनी सेवा की हाजिरी लगायें।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिती
श्रीराम मंदिर दर्शन अभियान कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय व जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक वशिष्ठ पाण्डेय के अलावा जिलाउपाध्यक्ष अमलेश्वर चतुर्वेदी,अनिल पाण्डेय,डॉ विक्रम सिंह,रविचन्द्र सिंह परिहार,महामंत्री अशोक पटेल,जिला पंचायत सदस्य एवं जिलामंत्री पूजा कुशराम,सुनीतारानी वर्मा,उर्मिला साकेत,मोर्चा अध्यक्ष लोरिक यादव,नगर मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा,मंडल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी,संजय सिंह,सूर्यपाल सिंह, राजेश्वर,अनीता सिंह,रजनीश शुक्ला,राकेश सिंह रिंकू,विनोद परिहार सहित सभी मोर्चा व मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा एवं जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी द्वारा किया गया।








