रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर 4 वाहन जब्त
सीधी में अबैध रेत का कारोबार तेज़ी से फलता फूलता हुआ दिखाई दे रहा है जिले के कई ऐसे नामी घाट है जहां रात भर ट्रैक्टर हाइबा द्वारा चोरी छुपे रेत निकली जाति है गांव गांव मे रेत का डंप किया जा रहा अभी भी जमोड़ी थाना के अंतर्गत कई घाट है जहा प्रशासन की कार्यवाही होना चाहिए बीते दिन गुरुवार को जिला कलेक्टर एवम् दंडाधिकारी साकेत मालवीय एवम् बसंत राम संभागीय उड़नदस्ता दल द्वारा सुरक्षा दलों के साथ संयुक्त रूप से जिला सीधी अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन की रोकथाम हेतु गुरुवार की सुबह जांच के दौरान ग्राम रतवार से दो वाहन हाइवा क्र. UP78FT5858 एवं MP19HA6501 को खनिज रेत का अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाए जाने पर जब्त कर सुरक्षार्थ थाना रामपुर नैकिन परिसर में खड़ा कराया गया। साथ ही जमोड़ी बाईपास नेशनल हाइवे 39 से दो वाहन हाइवा क्र. MP17ZC3166 एवं MP17ZF4411 को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर जब्त कर सुरक्षार्थ थाना जमोड़ी परिसर में खड़ा कराया गया। कुल 4 वाहनों के विरुद्ध खनिज नियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही हेतु कलेक्टर सीधी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।








