Re. No. MP-47–0010301

Satna news:5 घंटे चले रेश्क्यू के बाद भी नहीं बची मजदूर की जान

5 घंटे के चले रेश्क्यू के बाद भी नहीं बची मजदूर की जान

सतना-  बीती शाम सतना में सीवर लाइन प्रोजेक्ट के गड्ढे में गिरे मजदूर को नहीं बचाया जा सका और उसकी मौत हो गई। मजदूर गड्ढे में करीब 22 फीट गहराई में मलबे में दबा हुआ था। करीब 5 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। हादसा शहर के मारुति नगर क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ था।मजदूर का नाम खिलाड़ी कुशवाहा (24) था। वह एन विराट नाम की कंपनी का कर्मचारी था। खिलाड़ी के गड्ढे में गिरने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम पहुंच गई थी। मजदूर के परिजन भी वहां पहुंच गए थे। उनका रो रो कर बुरा हाल है। सांसद गणेश सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। चार जेसीबी की मदद से खुदाई की जा रही थी।

गौरतलब है कि सतना के मारुति नगर स्थित सीवर लाइन के गड्ढे में कल गुरुवार शाम को एक मजदूर फंस गयाथा। मजदूर पाइप फिट करने से लिए 25 फिट गहरे गड्ढे में गया था। इस दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और मजदूर अंदर ही फंस गया था।घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा मजदूर को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया करीब 5 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मजदूर को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया. मामला कोलगवां थाना क्षेत्र का है. परिजनों ने संविदाकार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं

Leave a Comment

error: Content is protected !!