Re. No. MP-47–0010301

Accident:तमिलनाडु में हादसे का शिकार हुई एमपी के श्रद्धालुओं की बस,दो कि मौत, सीएम ने भेजा दल

Accident:तमिलनाडु में हादसे का शिकार हुई एमपी के श्रद्धालुओं की बस,दो कि मौत, सीएम ने भेजा दल

भोपाल- मध्यप्रदेश से श्रद्धालुओं को तमिलनाडु के रामेश्वरम लेकर गई यात्री बस शनिवार रात को मदुरई के पास हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में एमपी की 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं अलग अलग शहरों से गए 19 श्रद्धालु घायल हो गए हैं जिन्हें तमिलनाडु के अस्पतालों में उपचार दिया जा रहा है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने प्रशासन को मृतक तथा घायलों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आदेशित किया है  साथ ही प्रशासन की एक टीम को मदुरै रवाना किया है।

https://www.facebook.com/share/r/uNtxBnVd3QNXpPVi/?mibextid=qi2Omg

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुई बस दुर्घटना पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹2-2 लाख तथा सामान्य घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित उपचार के लिए भी निर्देशित किया है।

सीएम डॉ. यादव ने बस दुर्घटना का समाचार मिलते ही उज्जैन कलेक्टर और पुलिस प्रशासन से दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर और सीएसपी को उज्जैन से मदुरै भेजा गया है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!