Re. No. MP-47–0010301

Maihar:मैहर में युवक ने किया जान का चढ़ावा

 Maihar:मैहर में युवक ने किया जान का चढ़ावा

सतना- आस्था के नाम पर एक युवक द्वारा अपनी जान का चढ़ावा कर दिया गया। एमपी के प्रसिद्ध मंदिर शारदा माता मैहर में एक व्यक्ति द्वारा आस्था दिखाते हुए चमत्कार की आस में देवी के चरणों में अपनी गर्दन काट दी गई जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

15 जनवरी सोमवार देर शाम मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर में दर्शन करने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गधागाढ़ा गांव निवासी 37 वर्षीय लल्लाराम दहिया ने मंदिर परिसर स्थित हवन कुंड में धारदार हथियार से गर्दन काटकर मां शारदा देवी को चढ़ाने की कोशिश की और धारदार हथियार से गर्दन काट ली।  तैनात गार्ड और मंदिर प्रबंधन द्वारा प्रशासन की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस से मैहर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक की जांच पड़ताल की और प्राथमिक उपचार किया. गर्दन पर गहरा घाव होने की वजह से उसे सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया. इलाज करने वाले डॉक्टर हिमांशु शर्मा ने बताया की युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी. युवक बोलने की हालत में नहीं था. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था. सतना जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया.

अंधविश्वास के चलते उठाया कदम

जानकारी अनुसार सोमवार को लल्लाराम मां शारदा के दर्शन के लिए पहुंचा था. यहां उसने अंधविश्वास के चलते ये कदम उठाया. पुलिस ने बताया कि ‘घटना की जांच की जा रही है. आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस लल्लाराम के घरवालों से बात कर रही है.’

सतना जाते वक्त हो गई मौत

मैहर थाना प्रभारी अनिमेश द्विवेदी के मुताबिक जब युवक ने अपना गला काटने प्रयास किया, तो शुरुआत में उसे कोई देख नहीं पाया. बाद में जब उसने आधा गला काट लिया और तड़पने लगा, तो लोगों की नजर उस पर पड़ी. जब तक लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, तब तक काफी समय बीत चुका था. हालांकि, सांसें चल रही थीं, इसीलिए लोग उसे मैहर अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसकी हालत गंभीर हो गई. उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने गर्दन पर पट्टी बांध कर उसे सतना के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. जहां सतना पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!