कलेक्टर के पास पहुंचा नौगमा दर्शन सिंह में हुए भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार का मामला…
सीधी जनपद क्षेत्र के नौगामा दर्शनसिंह का मामला जहां ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ सरपंच सहित ग्रामीण लामबंद होकर सीधी कलेक्टर साकेत मालवी से शिकायत कर पंचायत सचिव के खिलाफ वित्तीय अनमितता सहित श्रमिकों की मजदूरी भुगतान नहीं करने का आरोप लगया है। मामले में सीधी कलेक्टर साकेत मालवी ने जांच और दोषी सचिव के खिलाफ कार्यवाही करने का सरपंच को भरोसा दिया है। ग्रामीण जनों की माने तो ग्राम पंचायत में हुए विकास निर्माण कार्यों में जिन मजदूरों ने मजदूरी की हुई थी, ऐसे कई मजदूरों को अब तक मजदूरी भुगतान नहीं मिल सका है जबकि निर्माण कार्य में मजदूरों ने मजदूरी की थी उसे निर्माण कार्य के नाम पर पंचायत सचिव ने राशि आहरित कर ली है जिस बात की भनक ग्राम पंचायत सरपंच को भी नही लगी। पंचायत की महिला सरपंच का आरोप है कि मैं छोटी जाति से आता हूं जिस लिहाज से ग्राम पंचायत सचिव मनमानी तौर तरीके से शासकीय राशि आहरित कर दुरुपयोग कर रहे हैं जबकि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर आहरित की जा रही राशि बगैर सरपंच की अनुमति के ही निकाली जा रही है। ऐसे में पीडि़त महिला सरपंच कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। कलेक्टर ने महिला सरपंच को सचिव के खिलाफ जांच और दोष सिद्ध होने पर कार्यवाही का भरोसा दिया है।
इनका कहना है
मेरे द्वारा ग्राम पंचायत में कूड़ा दान की पुताई का काम किए थे लेकिन अब तक हमें पंचायत से भुगतान नहीं मिला है जिससे हमें भुगतान के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
राजकुमार स्थानीय रहवासी
मैं सरपंच हूं लेकिन हमारे गांव में किए गए कामों एवं निकाली गई राशि की जानकारी सचिव द्वारा नहीं दी जा रही है जहां इसकी शिकायत ग्राम पंचायत के लोगों के साथ आकर कलेक्टर किए हैं और जांच करने एवं उचित कार्यवाही की मांग किए है।
श्यामवती कोल, सरपंच ग्राम पंचायत नौगमा दर्शन सिंह
जिला पंचायत सीईओ को मामले को भेजे हैं और निर्देश दिए हैं कि एक जांच कमेटी बनाई जाए और इसमें अगर जांच सही पाई गई कुछ तो तथ्यात्मक कार्यवाही की जाएगी।
साकेत मालवीय, सीधी कलेक्टर









