Re. No. MP-47–0010301

IAS transfar:देर रात सीएम ने बदले IAS अधिकारियों के प्रभार

 IAS transfar:देर रात सीएम ने बदले IAS अधिकारियों के प्रभार

 रायपुर-छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार देर रात को कई आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत, 1992 बैच के आईएएस अफसर सुब्रत साहू को छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी का महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वहीं इस दायित्व से आइएएस रेणु जी पिल्ले मुक्त होंगी।

2007 बैच के आइएएस जेपी पाठक को आयुक्त चिकित्सा शिक्षा के पद पर पदस्थ करते हुए पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा महेंद्र सिंह सवन्नी को प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड पर पदस्थ किया गया है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!