Re. No. MP-47–0010301

Anil cup majhauli:चौथे मैच में मऊगंज ने नौरोजावाद को 17 रनों से हराया

 Anil cup majhauli:चौथे मैच में मऊगंज ने नौरोजावाद को 17 रनों से हराया

-मऊगंज के रोहित मोहला बने मैन ऑफ द मैच

मझौली-नगर क्षेत्र में आयोजित अनिल कप सीजन 8 का चौथा मुकाबला सुशीला सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष बाणसागर(खांड) की मुख्य आतिथ्य व बृजेंद्र सिंह सोनवंशी की अध्यक्षता में शहीद अनिल सिंह व पूर्व क्रिकेटरों के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर शुरू किया गया मैच नौरोजावाद व मऊगंज के बीच खेला गया जिसमे मऊगंज के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करने का फैसला किया व निर्धारित 20 ओव्हर में 9 विकटो पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया मऊगंज की तरफ से सबसे ज्यादा 97 रन रोहित ने 4 चौके व 11 छक्कों की मदत से 47 गेंदों पर बनाए जबकी आशीष तिवारी ने 16 रनों का योगदान दिया वहीं मऊगंज की तरफ से बॉलिंग मे शिब्बू पठान ने 4 व तनवीर पान्डेय ने 3 वही राकिब व राकेश को 1-1 विकेट मिला बाद में 159 रनों का पीछा करने उतरी नौरोजवाद की टीम 19.2 ओव्हर में 141 रन बनाकर ऑल आउट हो कर 17 रनों से मैच गवां बैठी नौरोजवाद की तरफ से सबसे ज्यादा चिंटू ने 26 रनों की पारी खेली जबकि रवी सन्त ने 23 व शनी तिवारी ने 22 रनो का योगदान दिया वहीं मऊगंज की तरफ से बॉलिंग में सबसे ज्यादा रोहित मोहला व अमर ने 3-3 व राजा भारती,वीरू साकेत,रघुवर मिश्रा व आशीष तिवारी को 1-1 विकेट मिले मैच में 97 रन बनाने व 3 विकेट लेने वाले आल राउंडर बल्लेवाज रोहित मोहला को आयोजन अमिति द्वारा मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया मैच में एम्पायर की भूमिका में संजय व सुधीर सिंह रहे वहीं मैच रेफरी दिलीप कुमार गुप्ता व स्कोरर शिवराज सिंह चौहान,अर्जुन सिंह व कार्तिकेय सिंह रहे जबकि कमेंटेटर की भूमिका का निर्वाहन देवेन्द्र सिंह व शैलेन्द्र सिंह ने किया। कल का पांचवा मैच बहगढ़ व बाणसागर के बीच खेला जायेगा अन्य मंचासीन लोंगों में नागेन्द्र सिंह,ललित श्रीवास्तव,रत्नेश सिंह,अरुण सिंह,कमलाकांत द्विवेदी,राजेश सिंह,अखिलेश जायसवाल,लोकेश सिंह,नीरज सिंह,पियूष सिंह,अमित सिंह,सहित हजारों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!