Re. No. MP-47–0010301

नहर से सड़क बनी नाला, रास्ते सहित घरों एवं खेत में भरा रहता है पानी, फसलें हो रही बर्बाद…

नहर से सड़क बनी नाला, रास्ते सहित घरों एवं खेत में भरा रहता है पानी, फसलें हो रही बर्बाद….

सीधी-शहर से लगे ग्राम पंचायत रामगढ़ नं 2 से निकलने वाली नहर ने लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। नहर में सीपेज के कारण एक ओर जहां सड़क में भरे पानी से आवागमन बाधित हो रहा है तो वही कई एकड़ की फसल बर्बाद हो रही है। लोगों द्वारा कई बार इसकी फरियाद सम्बंधित अधिकारियों से की गई लेकिन स्थित ज्यों की त्यों बनी हुई है।
एक ओर जहां जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में नहर के पानी का इंतजार है तो वही दूसरी ओर शहर से लगे गाँव रामगढ़ नंबर 2 में बीते एक वर्ष से लोग पानी कि वजह से परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व बनी नहर कि खराब गुणवत्ता के कारण यहाँ हरिजन बस्ती में चारो ओर सड़क और घरों में पानी भरा रहता है। नहर में सीपेज से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। कई एकड़ कि फसलें जलमग्न हो गई है बावजूद इसके जिम्मेदार मूक दर्शक बने हुए है।

स्कूली छात्र हो रहे परेशान
नहर के बगल से निकलने वाले रास्ते पर हमेशा पानी भरा रहता है जिससे आने जाने वाले लोगों के साथ-साथ स्कूली छात्रों को भी समस्याओं से जूझना पड़ता हैं या तो छात्र अपने जूते हाथ में लेकर कपड़े समेट कर जाए या फिर नहर की दीवार पर चढ़कर जिससे जान का भी जोखिम बना रहता है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!